National Allergy Helpline
[gtranslate]
×

Hindi | हिन्दीHindi

एलर्जी और एनाफिलेक्सिस ऑस्ट्रेलिया (Allergy & Anaphylaxis Australia), ऑस्ट्रेलिया का एकमात्र राष्ट्रीय रोगी सहायता संगठन है, जो कि एलर्जी संबंधी बीमारियों से निपटने में व्यक्तियों और देखभालकर्ताओं की सहायता के लिए समर्पित है। एलर्जी संबंधी बीमारियों में फूड एलर्जी, कीट एलर्जी, एक्जिमा, अस्थमा और एलर्जिक राइनाइटिस (हे फीवर) जैसी स्थितियां शामिल हैं। हम लोगों को उनके स्वास्थ्य, कल्याण और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करते हैं।

फूड एलर्जी का प्रबंधन करने से सम्बन्धित सरल मार्गदर्शिका

यह निःशुल्क मार्गदर्शिका पांच-चरणों वाले ढांचे का उपयोग करके फूड एलर्जी के निदान को सुरक्षित रूप से प्रबंधित करने का तरीका बताती है:

  • इनके बारे में जानें: फूड एलर्जी, एलर्जी प्रतिक्रिया के संकतों, परीक्षणों (टेस्ट) और आपकी स्वास्थ्य देखभाल टीम को समझें।
  • तैयारी करें: कार्य योजनाओं और जीवन रक्षक एड्रेनालाईन (adrenaline) उपकरणों के बारे में जानें।
  • कदम उठाएँ: आपातकालीन स्थिति में एनाफिलेक्सिस का इलाज कैसे करें, यह जानें, जैसे व्यक्ति को सीधा लिटाना, एड्रेनालाईन (adrenaline) देना और 000 पर कॉल करना।
  • कदम उठाएँ: आपातकालीन स्थिति में एनाफिलेक्सिस का इलाज कैसे करें, यह जानें, जैसे व्यक्ति को सीधा लिटाना, एड्रेनालाईन (adrenaline) देना और 000 पर कॉल करना।
  • जानकारी साझा करें: सहायता नेटवर्क बनाने के लिए परिवार, दोस्तों, स्कूलों और कार्यस्थलों से बात करें।
आज ही मार्गदर्शिका डाउनलोड करें।

जानकारी और सहायता के लिए, हमारी राष्ट्रीय एलर्जी हेल्पलाइन पर कॉल करें। निःशुल्क दुभाषिया का उपयोग करके अपनी भाषा में हमसे बात करने के लिए, TIS नेशनल को 131 450 पर कॉल करें। “Hindi” कहें, फिर उनसे हमें 1300 728 000 पर कॉल करने के लिए कहें।